Friday, August 25, 2023

electronic voting machine

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन क्या है और कैसे काम करते है?

ईवीएम क्या है (What is EVM in Hindi)? Electronic Voting Machine (EVM) एक ऐसा electronic device होता है जिसका इस्तमाल votes की recording करने के लिए होता है। EVMs को असल में इस्तमाल किया गया एक replacement के तोर पर ballot papers के बदले। जिन्हें की पहले इस्तमाल किया जाता था।

शायद आप में बहुत से लोगों ने EVM का इस्तमाल भी किया होगा vote देने के लिए. लेकिन क्या आप जानते हैं की आखिर असल में ये Electronic Voting Machine क्या है और ये काम कैसे करता है?

इसलिए आज मैंने सोचा की क्यूँ न आप लोगों को इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन क्या होता है और इसे कैसे इस्तमाल किया जाता है के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे आपको इसे बेहतर रूप से समझने में आसानी होगी. तो बिना देरी किये चलिए शुरू करते हैं।

 

इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (EVM) क्या है

Electronic Voting Machine EVM Kya Hai Hindi

EVM का Full Form होता है Electronic Voting Machine. यह एक ऐसा machine होता है जिससे की कोई मतदाता अपना मत किसी भी political party को दे सकता है. इस मशीन में अलग अलग प्रतिनिधियों के लिए separate buttons नियुक्त होते हैं जिनके ऊपर उस party का चिन्ह भी होता है. और ये सभी electronic ballot box के साथ cable के माध्यम से connected होते हैं।

एक EVM में दो units होते हैं — control unit और balloting unit – ये दोनों एक दुसरे के साथ एक five-meter cable के माध्यम से जुड़े हुए होते हैं. जब एक voter कोई button को press करता है जो की किसी candidate का हो, तब ऐसे में machine अपने आपको lock कर देता है।

ऐसे में EVM को open करने के लिए एक नए ballot number की ही जरुरत होती है. अन्यथा इसे खोला नहीं जा सकता है. इससे ये बात की suriety होती है की EVMs ये ensure करवाती है की एक इंसान केवल एक ही बार vote कर सकता है।

ईवीएम मशीन का इतिहास

सन 1980 में M.B.Haneefa ने ही सर्वप्रथम Indian Voting Machine का आविष्कार किया था, इसे उस समय gazetted “Electronically Operated Vote Counting Machine”, का नाम दिया गया था.

उनके द्वारा बनायी गयी original design को पहले public को exihibit किया गया देश के करीब छह बड़े शहरों में. EVMs को officially commissioned किया गया 1989 में Election Commission of India के द्वारा, उस समय इसे collaborate किया गया Bharat Electronics Limited और Electronics Corporation of India Limited के साथ. EVMs के industrial designers थे IIT Bombay के ही Industrial Design Centre के faculty members.

EVM मशीन पहली बार भारत में इस्तेमाल किया Kerala के एक by election में. उसके बाद experimental basis में इसे कुछ selected constituencies of Rajasthan, Madhya Pradesh और Delhi में इस्तमाल किया गया।

वहीँ EVMs को पहली बार Goa के general election (पुरे राज्य) में इस्तमाल किया गया सन 1999 में. वहीँ 2003 तक, सभी by-election और state election में EVMs का इस्तमाल होने लगा. बाद में सन 2004 में Election Commission ने EVMs का इस्तमाल Lok Sabha Elections में करने का तय किया।

ईवीएम मशीन की जानकारी

1.  यह बिलकुल ही छेड़छाड़ मुक्त होता है और इसे operate करना भी बिलकुल ही सरल है।

2.  इसे कुछ इसप्रकार से program किया गया है जिससे की एक बार इसमें vote देने के बाद आप जितना भी चाहें दूसरा vote समान candidate दे नहीं सकता है. नियंत्रण इकाई के कामों को नियंत्रित करने वाले प्रोग्राम “एक बार प्रोग्राम बनाने योग्य आधार पर”माइक्रोचिप में नष्ट कर दिया जाता है। नष्ट होने के बाद इसे पढ़ा नहीं जा सकता, इसकी कॉपी नहीं हो सकती या कोई बदलाव नहीं हो सकता।

3.  इसमें स्तिथ Microchip को कुछ इस प्रकार से design किया गया है की जिससे इसे एक बार program करने के बाद इसे केवल एक ही कार्य में इस्तमाल किया जाता है इसमें न तो कोई बदलाव लाया जा सकता है, न इसमें कोई copy की जा सकती है. इसलिए security के दृष्टी से ये बहुत ही secure होता है।

4.  ईवीएम मशीनो में अवैध मतों की संभावना बहुत ही कम होती है।

5.  इसमें गणना प्रक्रिया में तेज आती है और साथ में मुद्रण लागत घटाती हैं।

6.  चूँकि ईवीएम मशीन battery से संचालित होता है इसलिए ये बिना बिजली वाले इलाकों में आसानी से इस्तमाल किया जा सकता है।

7.  यदि उम्मीदवारों की संख्या 64 से अधिक नहीं होती तब ऐसे स्थानों में ईवीएम के इस्तेमाल से चुनाव कराये जा सकते हैं।

8.  एक ईवीएम मशीन में अधिकतम 3840 वोट दर्ज कर सकती है।


IT

Course Details

                                                                                                         Approved By Govt. of Rajasthan    S...